बड़ी खबर: भाजपा मंत्री का विवादित बयान। राहुल और प्रियंका गांधी को बताया पप्पू और बबली

भाजपा मंत्री का विवादित बयान। राहुल और प्रियंका गांधी को बताया पप्पू और बबली

देहरादून। शक्तिमान घोड़े के प्रकरण से पूरे देश में सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता गणेश जोशी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को कांग्रेस का पप्पू और बबली बता दिया।

साथ ही कांग्रेस को डूबता जहाज कहा। गणेश जोशी ने कहा कि, कांग्रेस को खत्म करने के लिए भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस के पप्पू और बबली लगे हुए हैं।

उत्तराखंड में इन दिनों भाजपा का कोई भी नेता कांग्रेस पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। अब कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर बयानबाजी करके कांग्रेस को डूबता जहाज बताया है।

गणेश जोशी ने राहुल गांधी को पप्पू और प्रियंका गांधी को बबली बताकर इस राजनीतिक द्वंद को और हवा देने की कोशिश की है।

गणेश जोशी ने कहा कि, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और उसके लिए भाजपा की जरूरत नहीं है, उनके लिए खुद कांग्रेस के पप्पू और बबली काफी है।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और प्रियंका गांधी को बबली बताते हुए कहा कि, कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरूरत नहीं है, कांग्रेस के पप्पू और बबली जब तक कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस समाप्त होती रहेगी।