ब्रेकिंग: कांग्रेस के करन महरा अध्यक्ष व यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष

करन महरा अध्यक्ष व यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष

नई दिल्ली। उत्त्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने नये कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया। लंबी जद्दोजहद के बाद करण महरा अध्यक्ष व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष चुने गए। उपनेता भुवन कापड़ी को बनाया गया।

निराशजनक चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस में आमूल चूल परिवर्तन की मांग उठ रही थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

मौजूदा समय में कांग्रेस में हरीश व प्रीतम गुट के बीच तलवारें खिंची हुई है। विधानसभा चुनाव में हार के लिए दोनों गुटों के बीच जारी जंग को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।