भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला। कहा, तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला। कहा, तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा
किच्छा। राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है।
किच्छा के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने-अपने कार्यालयों का उद्घाटन कर रहे है। आज इसी कड़ी में भाजपा पार्टी के प्रत्याक्षी राजेश शुक्ला ने पंत मार्किट के सामने तनेजा कंप्लेंक्स में अपने कार्यालय का उद्घाटन किया, और विधिवत रूप से पूजा पाठ कराया।

इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीती में विश्वास करती रही है। लेकिन भाजपा सबका विकास करने मे भरोसा करती है और इन सब में सभी जाती-धर्म वर्ग के लोग आते है, चाहे वह मुस्लिम ही क्यों न हो, हमारी सरकार ने खातों में पैसे डालते वक्त और गरीब महिलाओ को गैस चूल्हा देते वक्त यह नहीं देखा कि, कौन हिन्दू है और कौन मुस्लिम।

हमारी पार्टी में सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जाता है, कभी छोटा बड़ा नहीं देखा जाता। मगर कांग्रेस लोगो की साहयता करते वक्त भी जाती देखती है। लोगो को संबोधित करने के बाद आज शुक्ला ने एक कार्यकर्ता और सभासद सचिन सक्सेना के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनका मुँह भी मीठा करवाया और उनको शुभकामनाये दी।

जनता को फिर से धोखा देने आये है कांग्रेस प्रत्याक्षी

2007 की तरह 2022 मे फिर से कांग्रेस प्रत्याक्षी धोखा देने आये। आज से पहले इनको किच्छा की याद नहीं आयी और आज यह फिर से किच्छा आ गये, क्योंकि इनको रुद्रपुर की जनता ने नकार दिया है। इनको पता है कि, यह नहीं जीत सकते थे। ज़ब इनकी रुद्रपुर मे नहीं चली तो यह यहां आ गये।

गुंडों को लेकर किच्छा आ गये कांग्रेस प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याक्षी राजेश शुक्ला ने कहा कि, कांग्रेस प्रत्याक्षी जहां-तहाँ से गुंडों को इकठ्ठा करके यहां लेकर आ गये है और वही गुंडे यहां उनका प्रचार कर रहे है। इससे आप उनकी मानसिकता का अंदाजा लगा सकते है। थोड़े दिन बाद यही लोग जहाँ-तहाँ आपको कब्ज़ा करते हुए दिखेंगे।

किच्छा के विकास के लिए वोट करे जनता

राजेश शुक्ला ने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रो मे जाये और भाजपा द्वारा किये गये कार्यों को बताये।मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे सरकार बनाने के संकल्प को लेकर घर-घर जाकर लोगो को भाजपा की नीतियों के बारे मे बताकर जागरूक करें।

एक वर्ग के लोगो को भड़काने का काम करती है कांग्रेस

आज कांग्रेस पार्टी पुरे देश मे हाशिये पर है, इसलिए वह बौखला गयी है। अब यह लोग देवभूमि मे मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करते है, इससे इनकी मानसिकता का पता चलता है कि, यह कैसे एक वर्ग को खुलकर भड़का रहे है और उसको समाज के विकास की सही राह से भटका रहे है।

हमारे यहां कुमाऊ यूनिवर्सिटी है, गोविन्द बल्ल्भ पन्त यूनिवर्सिटी है, क्या वहाँ मुस्लिम बच्चे शिक्षा हासिल नहीं कर रहे है। वहाँ एक भाई चारा है, सभी जाती धर्म के बच्चे एक साथ पढ़ाई कर रहे है, लेकिन यह लोग शिक्षा के नाम पर भी बाँटने का काम कर रहे है और उनको चुनाव के वक्त ही मुस्लिमो की याद आ जाती है।