बड़ी खबर: प्रदेश में कोरोना से आज 2127 संक्रमित। कुल आंकड़ा पहुंचा 6603

प्रदेश में कोरोना से आज 2127 संक्रमित। कुल आंकड़ा पहुंचा 6603

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों ने आज दो हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले देहरादून जनपद में ही 991 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 2,127 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक मरीज की मौत हुई है। हालांकि 416 मरीज आज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 6,603 हो गई है। प्रदेश में मरीजों की रिकवरी दर 94.09% है। उपरोक्त बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कोरोना से बचाव एवं जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है।

जिलेवार आंकड़े

  • देहरादून 991
  • नैनीताल 451
  • हरिद्वार 259
  • उधम सिंह नगर 189
  • अल्मोड़ा 43
  • बागेश्वर 4
  • चमोली 25
  • चंपावत 26
  • पौड़ी गढ़वाल 48
  • पिथौरागढ़ 30
  • रुद्रप्रयाग 13
  • टिहरी गढ़वाल 35
  • उत्तरकाशी 13

1641904889171