विरोध: यहां भाजपा विधायक के खिलाफ धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता

यहां भाजपा विधायक के खिलाफ धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता

उत्तराखंड में एक ओर जहां विधानसभा चुनाव निकट है, वहीं सियासी हलचलें भी तेज हो गयी है। उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनके ही पार्टी के नेता उनके खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे है।

काऊ पर उन्ही की पार्टी के नेताओं ने विधानसभा सीट पर पार्टी संगठन के दो मण्डल अध्यक्ष हटवा कर ऐसे लोगो को जिम्मेदारी दिलाने का आरोप लगाया है, जो चुनाव निर्दलीय लड़कर हार चुके है।

अब भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष बदलने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजेश शर्मा, राजभर पुरोहित, रंजीत भंडारी, नीरू भट्ट, सुभाष यादव, गणेश सिलमना आदि कई भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

भाजपाइयों की नाराज़गी काऊ के लिए परेशानी का सबब बन रही है। धरने पर बैठे नेताओं का कहना है कि, भाजपा की रीति-नीति से बनाए गए मंडल अध्यक्ष का कोई लेना देना नहीं है।