कांग्रेस नेता राजेश कंडारी ने निकली विशाल रैली, किया जनसभा का आयोजन

कांग्रेस नेता राजेश कंडारी ने निकली विशाल रैली, किया जनसभा का आयोजन

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस नेता बीरोखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने नगर में विशाल रैली निकालकर जनसभा का आयोजन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार ने जमकर लूटा है और महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस की सरकार में ही सबसे ज्यादा विकास कार्य हुये। आने वाले विधानसभा चुनाव में चौबट्टाखाल विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बनेगा और विकास कार्य दुगनी गति से होंगे। कार्यक्रम का संचालन पूनम कैंतुरा ने किया।

इस दौरान चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, चद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य राधा कंडारी, पूनम कैंतुरा, पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।