दुःखद: खाई में गिरा वाहन। तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल

खाई में गिरा वाहन। तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़ जिले से बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। यहां आज तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 05:15 बजे पिथौरागढ़ की बेरीनाग पुलिस को जानकारी मिली कि, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ थल की ओर आ रही एक बोलेरो वाहन संख्या UK05TA1754 गोदीगाड़ पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ड्राइवर अनिल निवासी थल, चंदन निवासी तड़ी गांव एवं बृजेश शामिल हैं, जबकि प्रियंका चंद, रश्मि चंद, एवं गीता चंद की हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि, वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। इस दुखद खबर से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है।