आजाद अली के समर्थकों ने फूंका नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का पुतला। लगाए मुर्दाबाद के नारे

आजाद अली के समर्थकों ने फूंका नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का पुतला। लगाए मुर्दाबाद के नारे

सहसपुर में आजाद अली के समर्थकों ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का पुतला फूंका साथ ही प्रीतम सिंह मुर्दाबाद, कांग्रेस से बैर नहीं, प्रीतम तेरी खैर नहीं के नारे लगाए।

दरसल, हाल ही में आजाद अली ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पर आरोप लगाए थे कि, प्रीतम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस पार्टी में मुस्लिम दलित समुदाय की जानबूझकर अनदेखी की थी।

वहीं पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि, राजनिति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी हिन भावना व कुछ नेताओं के इशारे पर आजाद अली के ऊपर लगे आरोप सिद्ध हुए बिना, न नोटिस दिया और न ही स्पष्टीकरण मांगा। सीधा निष्काषित कर दिया था।

आरोप लगाने वाली महिला अदालत में कोई साक्ष्य नहीं दे पाई, जिस पर आजाद अली ने प्रीतम सिंह पर आरोप लगाए थे कि, परंपरागत तरीके से देहरादून जिला अध्यक्ष कांग्रेस द्वारा मुस्लिम को ही बनाया जाता था, जिसको प्रीतम सिंह ने अपनी मानसिकता के कारण हटाकर कांग्रेस और मुस्लिमों के बीच एक दूरी बना दी थी।

ऐसे ही प्रीतम सिंह ने दलित समुदाय के कार्यकर्ताओं व नेताओ के साथ भेदभाव किया। क्षेत्रीय अखबार में प्रीतम सिंह ने बयान दिया कि, आजाद अली को ना जानते हैं ना पहचानते है, उन्होंने कभी आजाद अली का कांग्रेस में नाम ही नही सुना है। जिस पर गुस्साए आजाद अली के समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सहसपुर में प्रीतम सिंह का पुतला फूंक कर कहा कि, यदि प्रीतम सिंह आजाद अली को नहीं पहचानते तो वह आम कार्यकर्ता को क्या पहचानेंगे।

हम ऐसे नेता का पुरजोर विरोध करते हैं एवं यदि आजाद अली के आरोप निराधार हैं तो प्रीतम सिंह इस पर खुलकर जवाब दें। अन्यथा वह बताएं कि, उन्होंने मुस्लिम जिलाध्यक्ष की व्यवस्था को क्यों खत्म किया। उन्होंने आजाद अली का स्पष्टीकरण लिए बिना निलंबित किया था अब जब उक्त महिला द्वारा लगाए आरोप निराधार पाए गए हैं तो उन्हें अपने उस निलंबन का पश्चाताप करना चाहिए, अन्यथा विधानसभा सहसपुर के कार्यकर्ता प्रीतम सिंह का हमेशा विरोध करेंगे।

पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सराफत अली, ग्राम प्रधान शहजाद अली, जिला सचिव हाफिज मोहम्मद आबिद, सलीम अंसारी/अमीर साहब, जिला सचिव कांग्रेस अमजद इलाही, जिला सचिव कांग्रेस इकराम सलमानी जिला सचिव कांग्रेस

अब्दुल कादिर, जिला सचिव कांग्रेस इस्तियाक मलिक, बीडीसी इकराम मलिक, समाजसेवी बादशाह खान, आबाद अली, पंचायत सदस्य इसरार, गौरव कश्यप, अमन जोशी, अमित कुमार, सतीश जैसावर, आशुतोष सैनी, मुस्तकीम अंसारी, यशवीर पाल, साहिल कश्यप, सुधांशु क्षेत्री, मुकुल, सौरव कश्यप आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।