बड़ी खबर: मंत्री हरक सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी। विधायक उमेश शर्मा संग पहुंचे दिल्ली

मंत्री हरक सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी। विधायक उमेश शर्मा संग पहुंचे दिल्ली

देहरादून। शनिवार सुबह विधायक उमेश शर्मा काऊ और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली पहुंचे हैं।जिस फ्लाइट से हरक सिंह दिल्ली गए उसी फ्लाइट से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं। हरक सिंह रावत दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने दशहरे के बाद विधानसभा चुनाव अभियान समिति के गठन को लेकर पार्टी नेताओं से मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के बागियों की घर वापसी रोकने के लिए पार्टी नेतृत्व उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बना रहा है।

सूत्रों के अनुसार हरक सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। क्यूंकि केंद्रीय नेतृत्व चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष पद ऐसे नेता को सौंपना चाहती है, जो कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दे सके।

मंत्री हरक सिंह ने कहा कि, वो दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करूंगा।