क्या कर्नल कोठियाल की तिरंगा यात्रा से बदलेंगे पिरान कलियर चुनाव के समीकरण

क्या कर्नल कोठियाल की तिरंगा यात्रा से बदलेंगे पिरान कलियर चुनाव के समीकरण

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। जैसे-जैसे चुनाव करीब आते जा रहे है, वैसे-वैसे ही सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जोश तेज होता जा रहा है। आज पिरान कलियर 30 विधानसभा के आम आदमी पार्टी के प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। जिसमे क्षेत्र की जनता को तमाम सुविधाओं को दिलाने की बात कार्यकर्ताओं से कही।

वही आने वाली 18 अक्टूबर को कलियर विधानसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के घोषित चेहरा कर्नल कोठियाल के आने की बात कही गई है। इंजीनियर शादाब आलम ने बताया कि, 18 तारीख को कर्नल कोठियाल पहले धनोरी में शहीद जवान के परिजनों से मिलने पहुँचेगे।

जिसके बाद वह पिरान कलियर में तिरँगा यात्रा निकालेंगे। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं कर्नल कोठियाल के पिरान कलियर में पहुंचने के बाद चुनाव समीकरणों के बदलने की भी बात कही जा रही हैं।