मुख्यमंत्री ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण। स्वास्थ्य कर्मियों का बढ़ाया होंसला

मुख्यमंत्री ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण। स्वास्थ्य कर्मियों का बढ़ाया होंसला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी मुख्यमंत्री ने बात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लायी जाए। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैम्प लगाये गये हैं।