उत्तराखंड के लिए राहत की खबर। आज दो हजार से अधिक संक्रमित। 64 की मौत, 8164 स्वस्थ

उत्तराखंड के लिए राहत की खबर। आज दो हजार से अधिक संक्रमित। 64 की मौत, 8164 स्वस्थ

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर बीते एक सप्ताह से विराम लगा है। जिसके चलते प्रदेशवासियों ने भी राहत की सांस ली है। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन भी इन घटते आंकड़ों से थोड़ी सी राहत महसूस कर रहा है। हालांकि अभी चुनौती बरकरार है।

आज भी नए मामलों की तुलना में अस्पतालों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। यह पिछले समय से प्रदेश में चल रहे कोविड कर्फ्यू का परिणाम माना जा रहा है। आज प्रदेश में 8,164 स्वस्थ हुए, जबकि 2903 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि आज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 64 मरीज कोरोना से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गए।

यह है आज के आंकड़े

अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 310469
अब तक प्रदेश में स्वस्थ हुए 241430
रिकवरी दर 77.76%

आज इन जिलों में मिले संक्रमित

● देहरादून में 610
● हरिद्वार में 465
● ऊधमसिंहनगर में 183
● नैनीताल में 256
● अल्मोड़ा में 221
● बागेश्वर में 40
● चमोली में 160
● चंपावत में 89
● पौड़ी गढ़वाल में 297
● पिथौरागढ़ में 112
● रुद्रप्रयाग में 131
● टिहरी गढ़वाल में 281
● उत्तरकाशी में 58