संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गंगा स्नान कर किया मां गंगा का पूजन, देश की उन्नति की कामना

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गंगा स्नान कर किया मां गंगा का पूजन, देश की उन्नति की कामना

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
धर्मनगरी हरिद्वार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कल मां गंगा किनारे बने तीन घाटों का लोकार्पण किया था। उसके बाद साधु संतों द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। आज मोहन भागवत हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचे और मां गंगा में स्नान किया, मां गंगा की पूजा अर्चना कर देश की उन्नति की कामना की।

मोहन भागवत अपने दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार है, इस दौरान उनके द्वारा कई कार्यक्रमों में शिरकत की गई। मोहन भागवत द्वारा कल तीन घाटों का लोकार्पण किया गया था और उसके बाद साधु संतों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। मोहन भागवत ने कहा कि, भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। क्योंकि आज कई देश भारत की ओर देख रहे हैं। क्योंकि भारत ने अपना लोहा विश्व पटल मनवाया है। आज भारत महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए मोहन भागवत ने लोगों से अपील भी की कि, क्यों न पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें। क्योंकि जब पर्यावरण बचेगा तभी देश उन्नति करेगा। मोहन भागवत ने पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की सलाह दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जहां आज मां गंगा में स्नान और पूजा अर्चना कर देश की उन्नति की कामना की, तो वही कहा कि, भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बचाने की लोगों से अपील भी की।