नारसन बॉर्डर पर कोरोना को दावत। कूड़े के ढ़ेर में फेंकी बिना उपयोग की टेस्ट किट
रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। देशभर में एक बार फिर कोरोना का कहर जारी है तो वहीं नारसन सीमा पर यात्रियों का कोरोना टेस्ट कर रही प्राइवेट लेब लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है। उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर महाकुम्भ में आने से पहले सभी श्रद्धालुओं के कोविड टेस्ट किये जा रहे है, लेकिन कोविड टेस्ट की आड़ में बिना उपयोग की हुई कोरोना किट कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। भारी संख्या में कोरोना किट कुड़े के ढेर में पड़ी होने पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास करने में जुटी हुई है, लेकिन मोटे मुनाफे की आड़ में प्राइवेट लेब लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
कुड़े के ढेर में कई बिना उपयोग की गई कोरोना टेस्ट किट पड़ी हुई है। जबकि ये किट नेशनल हाइवे के किनारे कुड़े के ढेर में फैली हुई है और आवारा कुत्ते इन कुड़े के ढेर में घूम रहे है। स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही कोरोना संक्रमण को दावत दी रही है। जबकि विभागीय अधिकारी इस पर कोई जवाब देने से बचते नजर आ रहे है। प्राइवेट लैब द्वारा यात्रियों की कोरोना जांच भी अब संदेह के घेरे में है। वक्त रहते सरकार को इस लापरवाही को संज्ञान में लेकर इन प्राइवेट लैब की जांच की जानी चाहिए, स्वास्थ्य विभाग इतनी बड़ी लापरवाही प्रदेश की जमात के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है।

