भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निरंजनी अखाड़े ने दिया 21 लाख का चेक

भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निरंजनी अखाड़े ने दिया 21 लाख का चेक

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश भर में घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है और लोग भी बढ़-चढ़कर भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं। आज निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्रपुरी द्वारा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को 21 लाख रुपए का चेक सौंपा और सभी साधु संतों से राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आने की अपील की।

भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में अब बनने ही वाला है, इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद पूरे देश में घर-घर जाकर भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रही है। निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्रपुरी द्वारा आज 21 लाख रुपए का चेक विश्व हिंदू परिषद को सौंपा गया। रविंद्र पुरी का कहना है कि, भगवान राम के मंदिर के लिए जितना भी किया जाए, वह बहुत ही कम है। यह तो अभी शुरूआत हुई है, भारत देश में हमारे जितने भी भक्त है और संत समाज हम उनसे अपील करते हैं कि, भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने के लिए आगे आए और इसके लिए हम एक प्रस्ताव भी पास कर रहे हैं कि, जितने भी हमारे संत महात्मा है वो राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी का कहना है कि, पूरे देश के अंदर भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए निजी समर्पण का कार्य चल रहा है। आज पंचायत निरंजनी अखाड़े द्वारा 21 लाख रुपए का सहयोग किया गया है और इस कार्य से कई और लोग भी प्रेरणा लेंगे और पूरे देश में लोगों के अंदर भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने के लिए समर्पण की भावना जागेगी। क्योंकि 500 सालों से हिंदू समाज का एक सपना था और वो आज सपना साकार होने जा रहा है। निरंजनी अखाड़े द्वारा राम मंदिर आंदोलन में हमेशा सहयोग किया गया है, आशा करते हैं आगे भी अखाड़े द्वारा सहयोग किया जाए।

बता दें कि, 500 साल तक चली राम मंदिर निर्माण की लड़ाई अब पूरी होती दिखाई दे रही है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर जल्द ही बनने जा रहा है। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद पूरे देश भर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रही है और लोग भी बढ़-चढ़कर भगवान राम के मंदिर के लिए चंदा दे रहे हैं। आज निरंजनी अखाड़े द्वारा भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपए का चेक दिया गया।