अभिनेत्री अनुष्का और विराट की बेटी का नामकरण संस्कार करेंगे हरिद्वार के अनंत बाबा

अभिनेत्री अनुष्का और विराट की बेटी का नामकरण संस्कार करेंगे हरिद्वार के अनंत बाबा

– शादी हो या कोई भी अनुष्ठान अनंत बाबा का लेते हैं विराट और अनुष्का आशीर्वाद

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट पिता बने हैं कल अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है और इसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने ट्वीट कर दी थी, देश की जनता भी अनुष्का और विराट कोहली को बधाई दे रही है। हरिद्वार से अनुष्का और विराट कोहली का गहरा नाता रहा है। क्योंकि अनुष्का शर्मा के गुरु अनंत बाबा का आश्रम हरिद्वार में है और कोई भी शुभ कार्य होता है या अनुष्का और विराट को कोई भी परेशानी होती है, तो वह सीधा हरिद्वार अपने गुरु के आश्रम अनंत धाम पहुंचते हैं। बेटी के जन्म के बाद अब बेटी के नामकरण संस्कार को भी अनंत बाबा द्वारा ही किया जाएगा। क्योंकि अनुष्का कोई भी कार्य करती है तो अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर लेती है।

अनुष्का और विराट कोहली धर्म नगरी हरिद्वार अपने गुरु के आश्रम अनंत धाम में आते रहते हैं और जब भी कोई कार्य करना होता है, तो वह अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने हरिद्वार आते हैं। अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंधने से पहले भी कई बार हरिद्वार अनंत बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने हरिद्वार आए हैं और अनंत बाबा द्वारा ही विराट कोहली और अनुष्का को शादी में बंधन में बांधा गया था, अब अनुष्का और विराट कोहली की बेटी का नामकरण संस्कार भी अनंत बाबा द्वारा ही किया जाएगा।

अनुष्का के बेटी को जन्म देने के बाद उनके फेन भी काफी खुश है और सोशल मीडिया पर उनको खूब बधाई दे रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी अपना ऑस्ट्रेलिया का दौरा छोड़कर वापस भारत आए थे और कल उनको बेटी के रूप में एक खुशखबरी भी मिली है। जिसको उन्होंने खुद अपने सोशल अकाउंट ट्विटर से जाहिर किया। अब जल्द ही अनुष्का और विराट कोहली के गुरु अनंत बाबा द्वारा अनुष्का और विराट की बेटी का नामकरण संस्कार किया जाएगा। क्योंकि अनंत बाबा द्वारा ही विराट कोहली और अनुष्का के सभी धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।