देवप्रयाग: शिकारी ने मार गिराया नरभक्षी बाघ। ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

शिकारी ने मार गिराया नरभक्षी बाघ। ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

टिहरी। देवप्रयाग में काफी समय से बाघ ने आतंक मचाया हुआ था। जिसकी दहशत से लोग सहमे हुए थे, शनिवार की रात शिकारी जॉय हुकिल ने लंबी मशक्कत के बाद बदरीनाथ हाइवे पर देर रात बाघ का खात्मा कर दिया।इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ दिनों से देवप्रयाग नगर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ का आतंक व्याप्त था। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर थे।

गत दिनों एक विक्षिप्त युवक को बाघ ने मार डाला था। इससे नाराज लोगों ने वन विभाग और प्रशासन पर बाघ से निजात दिलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का दबाव आखिरकार काम भी आया। क्योंकि वन विभाग ने रात की गश्त बढ़ाने के साथ ही शिकारी दल तैनात कर दिया। शनिवार की रात शिकारी जॉय हुकिल ने लंबी मशक्कत के बाद बदरीनाथ हाइवे पर देर रात बाघ का खात्मा कर दिया।

हालांकि अभी भी क्षेत्र में रात के समय सतर्कता बरते जाने की जरूरत है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस मामले में वन विभाग का पक्ष मिलने के बाद प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा