मकान गिरने से 7 मवेशियों की मौत। एक महिला और युवक भी हुए घायल। जांच में जुटा प्रशासन

मकान गिरने से 7 मवेशियों की मौत। एक महिला और युवक भी हुए घायल। जांच में जुटा प्रशासन

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इक्कड़ खुर्द में गत दिवस जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद का मकान अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 भैंस और 2 बकरी की मलबे में दबने से मौत हो गई और घर में रखा सारा सामान भी मलबे में दब गया। साथ ही एक महिला और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन इस हादसे में जांच कर रहा है और नुकसान का आकलन लगा रहा है।

अचानक से मकान गिर जाने से पूरे गांव के अंदर हड़कंप मचा हुआ है। मकान स्वामी जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद का कहना है कि, इस घटना में मौके पर ही हमारी तीन भैंस की मौत हो गई और 2 भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और साथ ही ट्रैक्टर और घर में रखा सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने से 20 से 30 लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि, इस मामले में पूरी मदद की जाएगी। फुरकान अहमद का कहना है कि, इस हादसे में मेरी पत्नी और मेरे चाचा का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको भूमा निकेतन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

हरिद्वार एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने घटना स्थल पर जाकर निरक्षण किया। एसडीएम का कहना है कि, इस घटना की जैसे ही हमें सूचना मिली तुरंत ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। इस हादसे में 7 मवेशी की मौत हुई है। जिसमें 5 भैंस है और दो बकरी है। वहीं हादसे में परिवार के 2 लोग भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। इस मामले में प्रशासन नुकसान का आकलन लगा रहा है और जैसा भी जांच रिपोर्ट में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताना जरूरी होगा कि, अचानक ही मकान गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही इस मकान के गिरने के बाद पड़ोस के मकान में भी दरारें पड़ गई है और वो भी खतरे की जद में आ गया है। अब प्रशासन द्वारा मौके का मुआयना किया गया है और साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है। देखना होगा कब तक प्रशासन द्वारा जांच कर नुकसान का मुआवजा दिया जाता है।