बड़ी खबर: आज फिर 146 कोरोना संक्रमित। कुल आंकड़ा 7593, स्वस्थ 4437

आज फिर 146 कोरोना संक्रमित। कुल आंकड़ा 7593, स्वस्थ 4437

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी प्रदेश में 146 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन नए संक्रमितों के मिलने से ही अब प्रदेश में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 3032 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत भी हुई है।

आज शाम 8:00 बजे के जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3352 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 146 लोग पॉजिटिव पाए गए है। आज 107 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया, जबकि आज 3083 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 1,56,823 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। अभी भी 8002 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 58.44% है।बताना जरूरी होगा कि, आज सबसे ज्यादा 51 मामले देहरादून जिले से पाए गए हैं। इनमें 21 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे, जबकि 30 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। हरिद्वार जिले में पाए गए सभी 28 लोग भी पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे। नैनीताल जिले में पाए गए 33 लोग भी पुरानी मरीजों के संपर्क में आने के कारण ही पॉजिटिव हुए।

पौड़ी जिले से दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। रुद्रप्रयाग व टिहरी से भी दो-दो मरीज पाए गए। उधम सिंह नगर से 10 लोग पॉजिटिव आए, जबकि उत्तरकाशी जिले से 12 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया और चमोली जिले से 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां से तीन लोग सैन्य कर्मी हैं।