दुःखद: मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी। दो की मौत, दो घायल

मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी। दो की मौत, दो घायल

देहरादून। मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार देर रात गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा तब हुआ जब वह मसूरी से वापस लौट रहे थे। हादसे से कार में सवार दो की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि, यह दुर्घटना रात्रि के समय हो गई थी, लेकिन किसी से संपर्क नहीं होने के कारण घटना का पता आज सुबह चल पाया।

               फ़ाइल फ़ोटो- मृतक नीरज त्यागी व शगुन त्यागी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि, मसूरी रोड पर एक कार खाई में गिरी हुई है।सूचना पाते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। खाई से उनका रेस्क्यू किया गया, किंतु तब तक पति-पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि उनकी पुत्री आरुषि और चालक अशोक को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में नीरज त्यागी और शगुन त्यागी शामिल हैं।