बिग ब्रेकिंग: UKPSC PCS-2024 भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

UKPSC PCS-2024 भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम 27 मार्च 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद सफल एवं अर्ह अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न चरणों में साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण तथा चिकित्सकीय परीक्षण आयोजित किए गए।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई पद वरीयता, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार तथा अन्य आवश्यक परीक्षणों के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में पदवार चयन परिणाम 25 सितंबर 2026 को घोषित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

इसके साथ ही आयोग ने मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक तथा विभिन्न पदों के लिए निर्धारित कटऑफ अंक भी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम और विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं