Exclusive: आज हरिद्वार, चमोली, टिहरी और देहरादून से सर्वाधिक मामले। संक्रमितों की संख्या पहुंची 2344, स्वस्थ 1500

आज हरिद्वार, चमोली, टिहरी और देहरादून से सर्वाधिक मामले। संक्रमितों की संख्या पहुंची 2344, स्वस्थ 1500

देहरादून। आज 23 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,344 हो गया है। हालांकि अब तक इनमें से 1500 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इसके अलावा अब तक 27 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के कारण भर्ती थे। इसके अलावा 15 लोग माइग्रेट कर चुके हैं।आज पाए गए मामलों में सर्वाधिक संक्रमित टिहरी गढ़वाल और चमोली जिले से आए हैं। आज चमोली जनपद में 09 और टिहरी गढ़वाल में 06 संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा देहरादूून से 06 मरीज पाए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिले के 4-4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा जिले से आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही आज सबसे ज्यादा सर्वाधिक मामले हरिद्वार जनपद से सामने आए है। आज हरिद्वार जनपद से कुल 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।