लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्टेज कलाकार

लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्टेज कलाकार

– गूंज संस्था ने प्रदान की आर्थिक सहायता
– हर तबके की मदद कर रही गूंज संस्था

देहरादून। लॉकडाउन के चलते कई लोगों का काम धंधा ठप हो गया है। जनता कमाने खाने तक के लिए मोहताज़ हो गयी है। वहीं कलाकार जगत का भी इन दिनों बुरा हाल है। काम ना मिलने पर कुछ कलाकार साथियों को आज गुरुवार को गूंज संस्था द्वारा उनकी आर्थिक मदद की गई।

जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्षा सोनिया आनंद रावत ने बताया कि, कुछ स्टेज कलाकार साथी मकान आदि का किराया ना दे पाने के कारण काफी परेशान थे। जिन्होंने संस्था के माध्यम से संपर्क किया तथा जिन्हें संस्था द्वारा उनकी स्थिति को जांच परख कर जरूरतमंद होने के कारण 25 हजार रुपए प्रत्येक कलाकार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

सोनिया ने आगे बताया कि, गूंज संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद की जाती रही है, एवं लॉकडाउन के समय में घर-घर तक राशन आदि पहुंचाया गया एवं सैनिटाइजर आदि बांटे गए। इस मौके पर संस्था की सचिव श्रीमती आशा आनंद भी उपस्थित रही।