आपदा की घड़ी में निरंतर व्यापार मंडल करेगा जरूरतमंदों की मदद: मैसोन

आपदा की घड़ी में निरंतर व्यापार मंडल करेगा जरूरतमंदों की मदद

– व्यापार मंडल आगे भी निरन्तर रखेगा सेवा जारी

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में जरूरतमंदों को राहत व खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिऐ लगातार समाजसेवियों और दानदाताओं का कारवां बढ़ रहा है। हर कोई किसी ना किसी माध्यम से मजदूरो और गरीबो को राहत पहुंचाने मे लगा हुआ है। वहीं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल, नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा की उपस्तिथि में पूर्व पार्षद जीवन सिंह एवं अन्य व्यक्तिओ के साथ करनपुर बस्ती में जरूरतमंद लोगों मे कच्चे राशन की किट वितरित की।

इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि, इस आपदा की घड़ी में निरंतर व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की मदद से जरूरतमंद के लिए जो भी संभव मदद होगी उसी तरह की सेवायें की जाती रहेंगी। साथ ही पंकज मैसोन ने अन्य सामाजिक संगठनों से भी आग्रह किया कि, वह भी बढ़-चढ़कर करोना से लड़ने और राष्ट्र को बचाने की मुहिम में अपना सहयोग करें, और उन लोगों तक सेवा पहुंचाएं जिन्हें आज वास्तव में मदद की आवश्यकता है।मैसोन ने बताया कि, डिंपल गुप्ता, कुलदीप वर्मा, दिलीप यादव, प्रदीप असिझा, हरमिंदर चड्डा, अमरजीत सिंह, अंकित वसन, अमृत पाल चड्ढा, जतिन, तरुण गोयल, बलदेव पराशर, नादिम बैग, प्रवीण बांगा आदि व्यापारी भाइयों ने राशन किट में अपना सहयोग दिया है। साथ ही राशन वितरण में मेयर सुनील उनियाल गामा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महासचिव पंकज डिडान, सहसचिव अनिल आनंद, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, रमन प्रीत सिंह मोदी, सुशील अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।