गुड़ न्यूज़: एसआई राजेन्द्र की जागरूकता पहल। पहले पहनाई माला, फिर पहनाए मास्क

एस.आई राजेन्द्र की जागरूकता पहल। पहले पहनाई माला, फिर पहनाए मास्क

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा….
उधमसिंह नगर। किच्छा पुलिस के कस्बा इंचार्ज एसआई राजेन्द्र ने क्षेत्र में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को मास्क की उपयोगिता बताने के लिए माला पहनाकर सन्देश देने का एक अनूठा रास्ता निकाला है। रोजाना लॉकडाउन की छूट के समय उपयोगी वस्तुओ को लेने के लिए लोग बिना मास्क पहन घर से बाजार की ओर निकल पड़ते है। ऐसे लोगो के लिए एसआई ने नया रास्ता खोज निकाला है।

एसआई ने पहले तो बिना मास्क पहने लोगों को माला पहनाई उसके बाद उन्हें मास्क वितरित किये। साथ ही सभी लोगों को मास्क का महत्व समझाया और कोरोना वायरस से जुड़े महत्वपूर्ण और उपयोगी सुझाव देने के साथ मास्क भेंट किये। ऐसे राजेन्द्र ने जनता से लॉकडाऊन के नियमो का पालन करने का भी आग्रह किया। बता दें कि, उन्होंने इस कार्य से क्षेत्र में काफी चर्चा बटोर ली है। साथ क्षेत्रीय जनता द्वारा भी इस पहल की काफी सरहाना की जा रही है।