वीडियो: लॉकडाउन के कारण कश्यप समाज ने सादगी से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती

लॉकडाउन के कारण कश्यप समाज ने सादगी से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती

 

– महर्षि कश्यप जी की जयंती पर पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
– लॉक डाउन में सादगी से मनाया महा ऋषि कश्यप जी का जन्मदिन

देहरादून। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति सहसपुर द्वारा महा ऋषि कश्यप जी की आज जयंती थी जो कि, लॉकडाउन होने के कारण समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप के आवास पर ही महा ऋषि कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। साथ ही हलवा प्रसाद बना कर सादगी से मनाया। इस अवसर पर लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग से महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें याद कर अपने पूर्वजों का मनन किया।

बता दें कि, इस अवसर पर अमर सिंह कश्यप के परिवार के द्वारा दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी सूचना नहीं दी गई थी। यह कार्यक्रम तीपरपुर के मंदिर में आयोजित किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते कश्यप जयंती के समस्त कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

तथा लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार घरों में ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर अमर सिंह कश्यप ने कहा कि, हमारे पूर्वज ऋषि मुनि ज्ञानी तपस्वी महापुरुषों ने मानव मात्र के कल्याण के लिए सदैव कार्य किए हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए।