कोरोना की रोकथाम हेतु ब्लॉक संघ अध्यक्ष ने की दो लाख की धनराशि प्रदान

कोरोना की रोकथाम हेतु ब्लॉक संघ अध्यक्ष ने की दो लाख की धनराशि प्रदान

 

रिपोर्ट- वीरेंद्र राणा
देहरादून। कोरोना वायरस covid-19 के चलते उत्तराखंड सहित पूरे देश भर में अधिकतर लोग सरकार के आदेशों का पालन कर रहे है। सरकार सहित कुछ प्राइवेट संस्था भी लोगो की आर्थिक मदद व राहत सामग्री देने में पीछे नहीं हट रहें है। इसी क्रम में प्रदेश ब्लॉक संघ के अध्यक्ष एवं दैवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने क्षेत्र पंचायत निधि से चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को करोना महामारी के उपचार हेतु दो लाख रु की आर्थिक मदद के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही ब्लॉक प्रमुख दर्शन ने कहा कि, करोना के खिलाफ हम सबको मिलकर जंग लड़नी होगी एवं उन्होंने शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने की भी बात कही।