रविंद्र आनंद ने दर्जनों समर्थकों सहित थामा “आप” का हाथ

रविंद्र आनंद ने दर्जनों समर्थकों सहित थामा “आप” का हाथ

 

– आप पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने करायी सदस्यता ग्रहण

देहरादून। आज दिनांक- 19/03/20 दिन गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों समर्थकों सहित रविन्द्र आनंद ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। बता दें कि, रविन्द्र भाजपा नेता एवं पूर्व में मंडी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है। अभी हाल फिलहाल कई सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े हुए है। इस अवसर पर आप के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि, आज उत्तराखंड की जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है और दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी काम किया जाएगा। ना सिर्फ बिजली-पानी बल्कि पलायन रोकने हेतु भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि, हम लोग फूड प्रोसेसिंग यूनिट को पहाड़ों में लगाएंगे। इसी क्रम में रविंद्र आनंद ने कहा कि, आज राष्ट्रीय पार्टियां अपने मद में चूर होकर खरीद-फरोख्त का काम कर रही है और उत्तराखंड में भी अफसरशाही बहुत हावी है। जनता के कोई काम नहीं हो रहे हैं। सिर्फ सरकार अपने ढोल-नगाड़े पीट रही है। वार्ता को जारी रखते हुए रविन्द्र ने कहा कि, आम जनता के हित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर आज मैंने अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है। साथ ही मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूँ कि, वह एऊ पार्टी से जुडें। इस अवसर पर प्रगति मान, नवीन सिंह चौहान, अनुज सिंगल, सुधीर कपूर, भारत बब्बर, मनीष शर्मा, प्रभादेवी, आशा आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।