Exclusive: राज्य में कुल 13 महीने के आंकड़े में बलात्कार की 2,575 घटना

राज्य में कुल 13 महीने के आंकड़े में बलात्कार की 2,575 घटना

 

देहरादून। छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 13 महीने में बलात्कार के 2,575 मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीने में बलात्कार के 2,575 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान रायपुर जिले में बलात्कार के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के लिखित जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि, राज्य में एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17,009 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि, इस दौरान राज्य में बलात्कार के 2,575 मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 301 मामले है, रायगढ़ जिले में 196, बिलासपुर में 144, सरगुजा में 139, सुरजपुर में 132, जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115, कोरिया में 114, बलरामपुर में 112 और कोरबा जिले में 102 मामले दर्ज किए गए हैं। गृह मंत्री ने बताया कि, इन 13 महीने के दौरान राज्य में हत्या के 984, लूट के 475, चोरी के 12,913 और डकैती के 62 मामले दर्ज किए गए हैं।