बड़ी खबर: देहरादून के झंडे मेले में हुआ बड़ा हादसा

देहरादून के झंडे मेले में हुआ बड़ा हादसा

 

देहरादून। ऐतिहासिक झंडा मेले के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया। झंडे जी के आरोहण के दौरान ध्वज दंड अचानक गिरकर टूट गया। हुए हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दरबार साहिब में आज ऐतिहासिक 105 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण किया जा रहा था। आरोहण के अंतिम समय में बारिश के चलते लकड़ी की कैंची टूट गई, जिसके कारण झंडे जी का ध्वज दंड नीचे गिर गए। झंडे जी के नीचे दबने से कई श्रद्धालु/भक्त घायल हो गए।

बता दें कि, इसके दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ का माहौल देख महंत देवेंद्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर व्यवस्था को तुरंत संभाला गया। दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में श्री झंडेजी को दही, घी, गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया गया। शाम पांच बजे श्री झंडेजी का आरोहण किया जा रहा था। इस ऐतिहासिक क्षण के दर्शन करने को लाखों की संख्या में संगतों का जनसैलाब उमड़ा था।

अब शनिवार को झंडे जी के आरोहण की सूचना है। इस बार झंडे जी का आरोहण कई मायने में खास था। इस बार झंडे जी के ध्वज दंड को बदला गया। परंपरानुसार, हर तीन साल में झंडे जी के ध्वज दंड को बदला जाता है। यह क्षण अद्भुत होता है। इस क्षण के दर्शन करने को संगतों में खासा उत्साह रहता है। साथ ही नए झंडे जी का ध्वज दंड 105 फीट ऊंचा है। जो अब तक की श्री झंडे जी की सबसे अधिक ऊंचाई थी।