रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार का जनता दरबार

रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार का जनता दरबार

 

रिपोर्ट – शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। जनता की समस्या और उससे निजात दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर जनता दरबार कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसके माध्यम से जनता सीधे अपनी-अपनी समस्यों को सरकार तक पहुँचा सकती है, उनके सामने रख सकती है।

वही आज ऊखीमठ ब्लॉक साभगर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आद्योगिक सलाहकार के एस पंवार द्वारा अपने कार्यकर्ताओं से भेंट की गई साथ ही कार्यकर्तों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान इस कार्यक्रम में बद्री-केदार के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, पूर्व विधायक आशा नोटियाल और कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि, उनको तहसील दिवस के अवसर पर पलदवाड़ी जाना था लेकिन जनता और कार्यकर्तों के लिए वो रुके है। उनकी समस्यों पर जल्द ही काम करना है और इस क्षेत्र को एक नई दिशा की ओर ले जाना ही उनका मकसद है।