अपना देश अपनी माटी कश्मीर हो या गुवाहाटी: भाजपा

अपना देश अपनी माटी कश्मीर हो या गुवाहाटी

 

– नागरिकता संशोधन अधिनियम की यात्रा में भाजपा के दिग्गजो समेत हजारो लोग जुटे
– नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे मुठठी भर लोगो को देश की जनता दे रही है करारा जवाब

कौशाम्बी। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रविवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में भाजपा के दिग्गजो समेत हजारो लोग जुटे। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा के दिग्गजो ने कहा कि, नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी को देश से बाहर नही निकाल रहा है। देश के बाहर रहने वाले देश विरोधियो को देश में रहने का अधिकार नही दे रहा है, देश की जनता के हित में बनाये गये नागरिकता संशोधन अधिनियम का मुठठी भर लोग विरोध कर देश को जलाने के लिए लगे हुए है।

भारत देश को बचाने के लिए देश की जनता की सुनामी आ गयी है और नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे मुठठी भर लोगो को देश की जनता करारा जवाब दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने की। इस मौके पर उन्होने कहा कि, कश्मीर हो या गोहाटी अपना देश अपनी माटी डायट मैदान में सांसद विनोद सोनकर, चायल विधायक संजय गुप्ता, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, पटेल पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित विभिन्न दिग्गजो ने उपस्थित लोगो को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में अवगत कराया है।

सभा के बाद लोक जन जागरण यात्रा का आयोजन प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में किया गया है। इस यात्रा का जोरदार नारो से आम जनता ने समर्थन स्वागत किया। मंझनपुर मुख्यालय के प्रमुख मार्गों के साथ गली-गली यात्रा घूमी और जगह-जगह पर नगर वासियो ने यात्रा में शामिल दिग्गजो को माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया है।

लोक जन जागरण यात्रा में अपार भीड जुटी और सुरक्षा के मददेनजर पुलिस फोर्स पूरी यात्रा में साथ-साथ लगी रही। इस मौके पर प्रेमचन्द्र चौधरी, बिजेन्द्र नारायण, भागनवनपुरी आशीश कुमार बच्चा, अंकित केशरवानी, आद्या प्रसाद पाण्डेय, गुलाब कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मराज मौर्या, हीरा लाल, कैलाश निषाद, सुनीता त्रिपाठी, अंशुल केसरवानी, सीमा सिंह, कविता केसरवानी, सोनिया राजपूत, जितेन्द्र सोनकर, साजन मौर्या, शिवमोहन मौर्या, सूरज यादव, राहुल अग्रहरि, प्रशान्त केसरी, सौरभ केसरी, राजेश केसरवानी, सुरेश जायसवाल सहित अपार भीड जुटी।

जब सांसद के घुटने गिर पडे बाहुबली राजा समर्थक

बीते लोकसभा चुनाव में एक बाहुबली राजा के समर्थक प्रत्याशी का समर्थन कर उन्हे जीत का दावा करने वाले मंझनपुर कस्बे के तमाम लोगो ने खुलेआम कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर का चुनाव के समय डटकर विरोध कर उन्हे हराने का भरसक प्रयास किया था। लेकिन बाहुबली राजा समर्थक जब अपने मंसूबे पर सफल नही हुए तो दल बदलुओ की तरह मौका परस्त बनकर आज लोक जन जागरण यात्रा में शामिल हो गये और भाजपा के दिग्गजो का स्वागत किया है।