गुड न्यूज: क्लेमेन्ट टाउन छेत्र में अब मिलेगी बंदरों के आतंक से निजात

क्लेमेन्ट टाउन छेत्र में अब मिलेगी बंदरों के आतंक से निजात

 

– बन्दरों को पकड़ने के लिए वन विभाग की मदद से चलाया जा रहा अभियान

देहरादून। एक लंबे अरसे से कैंट छेत्र में बंदरों का आतंक कुछ ज्यादा ही व्याप्त था। जिसके कारण छेत्रवासियों के घरों में घुस कर बंदरों ने साग-सब्ज़ी, फल-फूल पौधें व बाहर सुखाने डाले कपड़े तक नष्ट कर दिए। कहीं राह चलते राहगीर को काट डाला तो कहीं स्कूली बच्चों पर काटने की नीयत से झपट्टा मरते है। इतना ही नहीं लोगों का चैन से घूमना-फिरना तक दुर्भर हो गया था।

इस विषय की जानकारी देते हुए कैंट क्षेत्र के एक निवासी ने बताया कि, खासकर स्कूली बच्चों के लिए बंदरों का सबसे ज्यादा खतरा हो गया था। कई मर्तबा वन विभाग को पत्र लिखकर कैंट छेत्र में भी अभियान चलाने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद अब वन विभाग के सहयोग से बंदरों को पकड़ने का अभियान कैंट छेत्र में चलाया जा रहा है।

इस मुख्य अभियान में सभी से सहयोग की कामना के साथ अनुरोध है कि, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री बंदरो में न बाटे, न ही खुले में कूड़ा फेके। यह अभियान निरंतर जारी है।