सुखायु हॉस्पिटल द्वारा आगामी 5 जनवरी को फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन

सुखायु हॉस्पिटल द्वारा आगामी 5 जनवरी को फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन

 

देहरादून। आगामी 5 जनवरी 2020 दिन रविवार को अजबपुर फ्लाईओवर स्तिथ सुखायु आयुर्वेदिक अस्पताल में फ्री मेडिकल चेकअप का आयोजन किया गया है। जिसमें शरीर के कई तरह के उपचारों का चेकअप किया जाएगा। जैसे जोड़ों का दर्द, पेट दर्द संबंधित समस्याएं, नसों की समस्याओं, मानसिक रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोगों आदि के लिए संबंधित विशेषज्ञ डॉ० पैनल द्वारा इलाज किया जाएगा।

साथ ही सभी पैथोलॉजी चेकअप पर 40% एवं पंचकर्म चिकित्सा पर 30% छूट दी जाएगी। इसी दौरान वार्ता करते हुए अस्पताल के संस्थापक वैद्य ऋजु कुमार ने बताया कि, हमारा उद्देश्य यह है कि, सभी प्रदेशवासी आयुर्वेद का पालन करें एवं स्वस्थ रहें।

स्थान:- सुखायु हॉस्पिटल, अजबपुर फ्लाईओवर, हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून।
समय:- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
दिनांक:- 05 जनवरी 2020