चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने बांटे कम्बल

चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने बांटे कम्बल

 

कौशाम्बी। समूचा उत्तर भारत शीत लहर और ठंड से ठिठुर रहा है। पिछले 2 दिनों से सूर्य की किरणें देखने को नही मिली और मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी 31 दिसम्बर तक ठंड से राहत नही मिलनी वाली, पछुवा हवा चल रही है। जिससे ठिठुरन बढ़ गयी है। पिछले कई सालों का रिकार्ड इस वर्ष टूट गया है। सुबह और शाम को पारा 7 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री पहुंच रहा है।

 

हालांकि गांव कस्बे में स्वयं समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा गली-गली चौराहों, सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था है। लेकिन इस भयानक शीत लहरी में उपरोक्त नाकाफी है। बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चे नवयुवक महिलाएं हाड़तोड़ ठंड से कांप रहे हैं। आज नगर पंचायत मंझनपुर में अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष ने गलन शीतलहर से बचने के लिए जरूरत मंदों को लगभग 250 कम्बल का वितरण करवाया जिसे पाकर जरूरत मंद खुश होते रहे।