कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का आकस्मिक निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का आकस्मिक निधन

 

– पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस नेता
– वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन की खबर लगते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का लगा ताता

कौशाम्बी। पूर्व ब्लाक प्रमुख और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामप्रसाद त्रिपाठी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी जैसे ही कांग्रेसजनों को लगी लोगो में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो की भीड़ लग गयी। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे कर दिया गया है। जहां लोगो की भीड़ लगी रही। काग्रेंस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि, राम प्रसाद त्रिपाठी के निधन से कांग्रेस ने एक समर्पित कर्मठ व्यक्ति को खो दिया है, और यह पार्टी की अपूर्णनीय क्षति है।

 

मंझनपुर ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ता नरनारायण मिश्र ने कहा कि, राम प्रसाद त्रिपाठी सच्चे और निष्ठावान कांग्रेसी थे और उनके संघर्षो ने समाज को एक नयी दिशा दी है। गरीब कमजोरो के अधिकार के लिए त्रिपाठी हमेशा आवाज बुलन्द करते थे। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना ईश्वर से की गयी है।

 

वक्ताओ ने कहा कि, शोकाकुल परिवार की ईश्वर मदद करे। इस मौके पर जुगुल किशोर त्रिपाठी, कौशलेन्द्र द्विवेदी, श्याम मूर्ति तिवारी, नसीमउददीन, देवेश श्रीवास्तव, सरकार आलम, बालेन्द्रधर द्विवेदी, अजहर लईक, नाजिम हुसैन, सत्येन्द्र प्रताप, जिलाध्यक्ष अरूण विद्यार्थी, पप्पू मिश्रा, वेद पाण्डेय, विष्णु सोनी, जितेन्द्र शर्मा, सहित सैकड़ो लोगों ने शोक प्रकट किया है।