झारखंड की जीत पर मिष्ठान वितरण कर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

झारखंड की जीत पर मिष्ठान वितरण कर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

 

– झारखंड की जीत पर खुशी से झूमे कांग्रेसी
– झारखंड की जनता ने लगाई कांग्रेस की नीतियों पर मोहर

कौशाम्बी। झारखंड की जीत पर कांग्रेस नेता खुश रहे और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाकर यह साबित किया है कि, अब देश की जनता मोदी सरकार से पूरी तरह से उठ चुकी है।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, इसके पूर्व कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी देश की जनता ने अपने मूड को दिखा दिया था। केंद्र की सरकार कानून लाकर देश के निवासियों को परेशान करने का काम कर रही है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने पश्चिम सरीरा बाजार में आयोजित एक बैठक के दौरान कही इस दौरान मौजूद भारी संख्या में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर झारखंड में पार्टी विजय पर खुशी का इजहार किया।

 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता आरके चौधरी ने कहा कि, आज देश की जनता बड़ी ही आशा के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ रही है, यही नहीं प्रदेश की अन्य क्षेत्रीय दलों ने जिस तरह से प्रदेश की जनता को ठगा है वह भी प्रदेश की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। इसलिए अब वह कांग्रेस पर अपना मन बना रही है।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि, वह बूथ स्तर पर पहुंचकर मजबूती से संगठन को संचालित करें, जिससे आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में गठित कर सकें। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश दिया कि, 2022 में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वह किसी गठबंधन के हिस्सेदार नहीं रहेगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर झारखंड में हुई पार्टी की भारी जीत पर खुशी जाहिर की।

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से

वेद प्रकाश पांडे, देवेश श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्रा, पप्पू राजेन्द्र त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, वेद पांडेय, शशि प्रताप त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, भारत गौतम, बरसाती लाल पांडा, फूलचंद पासी, सोमदत्त शुक्ला ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।