देश हित में है नागरिक संशोधन कानून: भाजपा

देश हित में है नागरिक संशोधन कानून

 

– सपा, बसपा, कांग्रेस के नेताओ ने दुष्प्रचार कर किया देश के नौजवानो को गुमराह

कौशाम्बी। नागरिक संशोधन के बाद उपजे दुष्प्रचार से लोगों में भड़के जनाक्रोष के बाद आम जनता तक नागरिक संशोधन कानून की सच्चाई पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंझनपुर मुख्यालय में नागरिक संशोधन कानून गोष्ठी का अयोजन किया गया है।

इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ओम प्रकाश त्रिपाठी रहे। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि, नागरिक संशोधन कानून देश और देश की जनता के हित में है, इससे लोगो को घबराने की जरूरत नही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही नागरिक संशोधन कानून को लागू कराने में सक्षम है।उन्होने सपा, बसपा, कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इन पार्टीयो के नेताओं द्वारा देश के नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है।

इन नेताओ के दुष्प्रचार से देश सुलग रहा है और जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने कहा कि, यह कानून बहुत पहले ही देश में लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन वोट बैंक के लालची विपक्षी दलों द्वारा इसे लागू नहीं किया गया है।

 

बल्कि जनहित के नागरिक संशोधन कानून का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र चौधरी, जयसिंह पटेल, आशीष कुमार उर्फ बच्चा, संजय जायसवाल, प्रतिभा कुशवाहा, रूपेन्द्र शर्मा, प्रशान्त केशरी, अमरेश कुमार, कल्लू पण्डा, सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।