भगवा रक्षा दल के युवा मोर्चा से महानगर अध्यक्ष बने संजीव टांक

भगवा रक्षा दल के युवा मोर्चा से महानगर अध्यक्ष बने संजीव टांक

 

– संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

देहरादून। आज दिनांक- 21/12/19 दिन शनिवार को भगवा रक्षा दल ने संजीव टांक को देहरादून युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा। बता दें कि, उनकी निष्ठा, ईमानदारी और संगठन के प्रति वफादारी को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना शर्मा की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देहरादून नियुक्त किया।

 

बताते चलें कि, संजीव अब तक धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार देख रहे थे। उनकी नियुक्ति अग्रिम आदेश तक मान्य रहेगी। सचिन दीक्षित ने संजीव टांक से विश्वास जताया कि, वह सभी पदाधिकारियों की तरह मेहनत व लगन से साथ संगठन की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही साधु-संतों को संगठन से जोड़ने का काम भी करेंगे।

 

इस शुभ अवसर पर संजीव टांक ने अध्यक्ष दीक्षित का आभार व्यक्त करते हुए कोटि-कोटि प्रणाम किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस का भी धन्यवाद किया, संजीव ने संगठन के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि, लोगों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराएंगे साथ ही इसके देहरादून महानगर में किसी भी स्तर पर शोषण करने वाले अधिकारी को नहीं बैठने दिया जाएगा।

 

इसी क्रम में संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कपूर ने युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष टांक को बधाई देते हुए कहा कि, सर्वप्रथम संजीव संगठन के नियमों का पालन करें, अपने पद की मर्यादा को बनाएं रखें, व संगठन के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, साथ ही इसके संगठन के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठित करने के साथ ही संगठन से जागरूक भी करवाएं।