उत्तराखंड की केदारघाटी में बड़ा ठंड का सितम देखिए केदार घाटी की ताजा तस्वीरें

उत्तराखंड की केदारघाटी में बड़ा ठंड का सितम देखिए केदार घाटी की ताजा तस्वीरें

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद….
देहरादून। बर्फानी हुए बाबा केदार मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुरूप ही उत्तराखंड में बीते दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी, जोकि सच साबित हुई है।

 

हिमालय की ऊंची चोटियों पर भी खूब बर्फबारी हो रही है। भगवान भोलेनाथ के धाम केदारनाथ में कल से ही रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर धाम में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी पढ़ रहा है। लगातार बर्फबारी के कारण केदारनाथ में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 

ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम के साथ ही भगवान तुंगनाथ भगवान मद्मेश्वर धाम में बर्फ की चादर ओढ़ ली है।वही चोपता दुग्गल विटा देवरिया ताल सहित कई पर्यटक स्थल बर्फ से ढक गए है। भारी बर्फबारी से हिमालय क्षेत्र में मौसम की दुश्वारियां से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों में कैद रहने के लिए विवश है।