साईं इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे

साईं इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे

देहरादून। चिल्ड्रन डे प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस होता है। इस अवसर पर साई इंस्टिट्यूट में चिल्ड्रंस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं वंदना के साथ की गई। जिसमें इंस्टिट्यूट के विभिन्न विभागों के फैकल्टी मेंबर्स ने छात्र-छात्राओं के लिए रंगा-रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ फैकल्टी मेंबर्स का साथ दिया।

बता दें कि, इंस्टिट्यूट की उपाध्यक्ष रानी अरोड़ा ने इस शुभ अवसर पर कहा कि, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। इस वजह से बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और उन्हें भविष्य में अच्छी आदतों जैसे- स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर देने के लिए कहा। क्योंकि, आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य हैं।

प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा ने इस क्रम में कहा कि, बाल दिवस के अवसर पर हम सबको मिलकर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। क्योंकि देश तभी खुशाल बनेगा जब बच्चा-बच्चा अपने अधिकार जानेगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, उपाध्यक्ष रानी अरोड़ा, निर्देशक रजत अरोड़ा, डीन डॉक्टर वीडी शर्मा, प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा, लाइब्रेरी प्रमुख राजकुमार सूद व विभिन्न विभागों के फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफमेंबर्स, व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।