मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पर हमले के विरोध में हड़ताल, संघ समेत 25 संगठनों ने किया बंद का आह्वान

मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पर हमले के विरोध में हड़ताल

 

– संघ समेत 25 संगठनों ने किया बंद का आह्वान….

मसूरी। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और सभासदों के उपर जूता फेंकने के साथ ही गाली-गलौच करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मंगलवार से आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी है। इसकी वजह से शहर की व्यवस्था चरमराने लगी है। उधर इस मामले में आरोपी एक युवक ने नगर पालिका अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोई ज़हरीला कैमिकल पी लिया और इसका वीडियो बनाकर फैला दिया। उधर मसूरी के व्यापार संघ समेत 25 संगठनों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर जूता फेंकने के विरोध में बुधवार को मसूरी बंद करने का ऐलान कर दिया है।

 

 

पाठकों को बताते चले कि, मसूरी के माल रोड पर डेढ़-दो साल से अवैध रूप से पटरी पर कुछ लोग कब्ज़ा करके दुकानें लगा रहे हैं। इन अतिक्रमणकारियों का कई बार व्यापारियों और पर्यटकों से झगड़ा हो चुका है। स्थिति यह हो गई है कि, अब ये लोग स्थाई ठिकाने की मांग करने लगे हैं।शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष से मिलने गए इन लोगों ने न सिर्फ़ उनसे गाली-गलौच शुरु की बल्कि उन पर जूता भी फेंक दिया था।

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष ने इन लोगों के ख़िलाफ़ नामजद एफ़आईआर दर्ज करवाई। उनके समर्थन में पालिका कर्मचारी और शहर की व्यापार एसोसिएशन भी आ गईं और पुलिस को कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय दिया था।पालिका कर्मचारियों ने तुरंत आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है और पुलिस पर जानबूझकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पालिका कर्मचारियों ने तुरंत आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है, और पुलिस पर जानबूझकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

 

आज नगर पालिका कार्मचारियों ने हड़ताल शुरु कर दी जिससे सफ़ाई, पथ प्रकाश, पालिका और ट्रैफ़िक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। हड़ताल की वजह से पहाड़ों की रानी मसूरी में कचरे के ढेर लग गए। कर्मचारियों ने पालिका परिसर में धरना देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पालिका कर्मचारियों के समर्थन में शहर के विभिन्न सगंठन भी उतर गए हैं।

 

 

उधर ज़हरीला पदार्थ पीने वाले युवक के भाई ने पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर धमकाने और शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, नगर पालिका अध्यक्ष की शह पर उनके भाई को धमकाया जा रहा है, और इसी वजह से उसने ज़हर पिया। वीडियो में ज़हरीला पदार्थ पीने के बाद ये युवक पुलिस के पास गया जहां से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वीडियो में ज़हरीला पदार्थ पीने के बाद ये युवक पुलिस के पास गया जहां से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष ने माल रोड के अतिक्रमणकारियों पर ब्लैकमेलिंग के लिए वीडियो बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने शहर कोतवाल पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, तीन दिन होने के बाद भी पुलिस जानबूझकर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

 

पालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि, जब तक शहर कोतवाल का तबादला नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि, इससे पहले भी पालिका कर्मचारी और शहर कोतवाल भावना कैंथोला आमने-सामने आ गए थे, जब हरियाणा के दो युवकों ने नशे में धुत्त होकर जबरन मालरोड में गाड़ी लेकर घुसने की कोशिश की थी और पालिकाकर्मियों के साथ गाली-गलौच व मारपीट भी की थी। इस मामले में शहर कोतवाल ने पालिकाकर्मियों के ख़िलाफ़ ही मामला दर्ज कर लिया था, एसएसपी के उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजे जाने के बाद ही मामला शांत हुआ था। मसूरी व्यापार संघ समेत 25 संगठनों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है। मसूरी व्यापार संघ समेत 25 संगठनों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है।

 

 

इस बीच शहर के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और पार्षदों से गाली-गलौच और जूता फेंके जाने की निंदा की और पुलिस-प्रशासन के आरोपियों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई न करने पर बुधवार को सम्पूर्ण मसूरी बंद का आह्वान किया। एक बयान जारी कर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने व्यापारियों और मसूरी निवासियों से बंद का समर्थन कर उसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

 

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन, नगर पालिका कर्मचारी संघ, मसूरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, आल इंडिया ट्रेड यूनियन मसूरी, मसूरी केमिस्ट असोसिएशन, मॉल ब्यूटीफुल असोसिएशन मसूरी, मातृ शक्ति मसूरी, मसूरी महिला विकास समिति, मज़दूर संघ मसूरी, होटल और रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ मसूरी, अग्रवाल महासभा, अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ, इप्टा मसूरी, भवन निर्माण मज़दूर संघ, वाल्मीकी समाज उठान सभा मसूरी, सेफ मसूरी, किन मसूरी, पटरी व्यापारी संघ झूलाघर, अंजुमन हैदरी मसूरी, गन हिल विकास समिति, पंजाबी महासभा मसूरी, सनातन धरम सभा, मसूरी महिला मंच