2027 मिशन पर कांग्रेस का फोकस, अल्पसंख्यक विभाग की नई टीम घोषित
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अली की ओर से जारी सूची में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुलेमान अली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा और बूथ स्तर तक टीमों का गठन किया जाएगा। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए थे, जबकि वर्तमान सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार को घेरा।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पार्टी 2027 का चुनाव पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।
घोषित पदाधिकारी
सचिव पद पर नियुक्तियां
- अजाद अहमद सिद्दीकी
मुर्तजा (हल्द्वानी) - जीशान अली (विकास नगर)
- अर्पित जैन (देहरादून)
- एमडी अकरम अली (देहरादून)
- अनीस अंसारी (देहरादून)
- हरजीत सिंह (हरिद्वार)
- मोइन खान (देहरादून)
राज्य प्रवक्ता (State Spokespersons)
- रियाजुल हसन सिद्दीकी (देहरादून)
- मोहम्मद यावर (बाजपुर)
- मोहम्मद हमजा (ऊधम सिंह नगर)
- मोहम्मद मोहतासिम (काशीपुर)
- मंसूर अली मंसूरी (ऊधम सिंह नगर)
सोशल मीडिया प्रभारी
- अकरम अंसारी (देहरादून)
अन्य घोषित पदाधिकारी
- फिरोज हुसैन (काशीपुर)
- फरियाद शाह (ऊधम सिंह नगर)
- इमरान अली
- मोहम्मद आरिफ सैफी (काशीपुर)
- इमरान खान (टिहरी)
- सलीम खान (टिहरी)
- दानिश इकबाल (नैनीताल)
- रेहाना (देहरादून)
- असमा परवीन (देहरादून)
- इमराना परवीन (देहरादून)
- मोहम्मद रफी (ऊधम सिंह नगर)
- अशफाक अहमद (देहरादून)
- रियासत हुसैन
- अफसर अली (काशीपुर)
- हरपाल सिंह पाली (देहरादून)
- गुलशन (देहरादून)
- यशदीप सिंह चावला (देहरादून)
- मोहम्मद आरिफ (देहरादून)
- बशीर अहमद (टिहरी)
- राहत हुसैन (पौड़ी गढ़वाल)
- आर. ए. सिलास (पौड़ी गढ़वाल)
- सलीम खान (रुद्रपुर)
- सईश्ता परवीन (देहरादून)
- फामाद अली अमीन (देहरादून)
- अमन अंसारी (हरिद्वार)
- रिहान अंसारी (खटीमा)
- असलम जावेद (रुद्रपुर)
- अजीम अहमद (रुद्रपुर)
- डॉ. नजाकत हुसैन (गदरपुर)
- मोहम्मद फरीद अंसारी (नानकमत्ता)
- सुखवंत सिंह (ऊधम सिंह नगर)
- हरजिंदर सिंह (ऊधम सिंह नगर)
- जसवंत सिंह (ऊधम सिंह नगर)
- सादिक हुसैन
- साबिर शेख
- मलकीत सिंह (ऊधम सिंह नगर)
- जसपाल सिंह बिल्लू (ऊधम सिंह नगर)
- नईम अहमद (अगेश्वर)
- एडवोकेट गुरकिरत देओल (सितारगंज)
- सभापुर रहमान (प्रधान)
- नोएल मासी
- रिजवान हुसैन
- नरेंद्र सिंह (ऊधम सिंह नगर)
- बनप्रीत सिंह नागपाल (ऊधम सिंह नगर)
- सुख सागर विर्क (किच्छा)
- शाहजाद अंसारी (देहरादून)
- सोहैल विल्सन (देहरादून)
- अशरफ (उत्तरकाशी)
- हाजी शरीफ अहमद
- दानिश (नैनीताल)


