महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी

 

– पुलिस ने किया धमकी देने वाले को गिरफ्तार….

देहरादून। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुबंई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने नांदेड़ से संतोष कदम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संतोष कदम ने ही 5 अक्टूबर को गृह मंत्रालय को एक धमकी भरा पत्र भेजा था। जिसके पश्चात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस जानकारी को मुंबई पुलिस के साथ साझा किया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 15 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था और शनिवार को नांदेड़ से आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

बताते चलें कि, धमकी भरे पत्र में आरोपी संतोष कदम ने कहा था कि, वो विपक्ष की पार्टी का एक कार्यकर्ता है। जिस तरह से ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर मुख्यमंत्री विरोधी पार्टियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर रहे हैं, वो गलत है।

 

 

बावजूद इसके संतोष कदम ने पत्र में लिखा था कि, ( BJP) की वजह से ही देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। आरोपी ने इस पत्र में अपना नाम, पता, और फोन नम्बर तक लिखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच में जुट गई। मुंबई पुलिस इस धमकी भरे पत्र के पीछे उसकी लिखी गई बातों के अलावा कोई और वजह तो नहीं है, यह भी जानने का प्रयास कर रही है।