ड्रग्स विक्रेता के घर पुलिस की रेड़, परिजनों ने किया पुलिस को पीट-पीटकर ढेर

ड्रग्स विक्रेता के घर पुलिस की रेड़, परिजनों ने किया पुलिस को पीट-पीटकर ढेर

 

देहरादून। हरियाणा के सिरसा से दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है। ड्रग्स रखने के आरोपियों के घर पर छापा मारने गई पंजाब पुलिस पर आरोपियों के परिजनों ने जबरदस्त हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस को घसीट-घसीट कर पीटा।

 

 

पाठकों को बताते चलें कि, पंजाब पुलिस की टीम भटिंडा से सिरसा के गांव देसू पहुंची थी। इस दौरान ड्रग्स बेचने वाले आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया। पंजाब पुलिस के साथ गए हरियाणा के पुलिसवालों पर भी हमला किया गया। पुलिसवालों को घसीट-घसीटकर पीटा और पत्थरों से भी उन पर हमला किया गया। इस मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें आरोपी के चाचा जग्गा सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले भटिंडा में पुलिस ने ड्रग्स बरामद किए थे। जिसमें गांव देसू जोधा के कुलविंदर समेत अन्य पांच लोगों के नाम सामने आए थे, जिसमें एक नाम महिला का भी था। आज सुबह पुलिस जब कुलविंदर सिंह के घर पहुंची तो उसके परिवारवालों ने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई व पांच पुलिसकर्मी घायल हुए है।

 

 

उक्त घटना के बाद आईजी भटिंडा ने बताया कि, भटिंडा के रामा मंडी में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, और एक फरार चल रहा था। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ही पुलिस आज वहां पहुंची थी।