शिक्षक दिवस पर अमर भारती जागृत जन संस्था ने किया शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस पर अमर भारती जागृत जन संस्था ने किया शिक्षकों को सम्मानित

देहरादून। देहरादून स्तिथ चंद्रबनी में संचालित अमर भारती जागृत जन संस्था में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सभी शिक्षक-शिक्षकों को जो शिक्षक गरीब बच्चों को पढ़ाने में अपना अमूल्य समय प्रदान करते हैं, उन्हें सम्मानित किया गया।

अमर भारती जागृत जन संस्था में अतिथि के रूप में रमनप्रीत कौर ने अपना अमूल्य समय प्रदान किया। बता दें कि, रमनप्रीत कौर अपने आप में एक समाजसेवी है। जोकि, देहरादून में सरकारी व गरीब बच्चों के लिए कुछ ना कुछ हर पल मदद करती है। हाल-फिलहाल में उनको इंदौर में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

 

देहरादून की समाजसेवी महिला का इंदौर में सम्मानित होना उत्तराखण्ड के लिए एक बहुत बड़ी गर्व की बात है। वर्ष 2018 में नारी सम्मान से भी रमनप्रीत को देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा सम्मानित किया गया था।

 

अमर भारती जागृत जन संस्था के संचालक ने बताया कि, रमनप्रीत हमारी संस्था के लिए हर पल मदद के लिए तैयार रहती है। हम उनका बहुत ही आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही चंद्रबनी वार्ड के पार्षद सुखबीर भटोला की भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

 

 

कार्यक्रम में पूजा चौहान, आयुषी पोखरेल, दीक्षा कश्यप, शिवांगी गुप्ता, खुशी राणा, भावना थापा, अध्यक्ष सागर छेत्री, उपाध्यक्ष संदीप कश्यप, भूपेंद्र भारती, मथुरा थपलियाल, सर्वेश त्रिपाठी, नवीन झा, आशीष लखेरा, सूरज शर्मा, विपिन राणा, संतोष कुमार, आशीष बिंजोला, शुभम, प्रदीप जिंदल, आदि उपस्थित थे।

 

संचालक ने यह भी बताया कि, संस्था के कालू लाला के द्वारा हमारी संस्था क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहती है। जैसे कि, स्वच्छता अभियान, वृक्ष लगाना, महिला सशक्तिकरण, निशुल्क शिक्षा, धर्म जागरण, आदि कार्य करती रहती है। हमारी संस्था का उद्देश्य समाज में जागृति लाना है।

 

जिस प्रकार हमारी संस्था का नाम अमर भारती जागृति जन संस्था है, ठीक उसी प्रकार हम जन-जन में जागृति लाने का प्रयास करते हैं। हमारी संस्था को समाज का सहयोग भी मिलता है। साथ ही हमारे कार्यकर्ता भी अपना महत्वपूर्ण समय हमें प्रदान करते हैं। समाज में हम निरंतर कुछ न कुछ कार्य करते रहते हैं।