दुखद: पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी का निधन

पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी का निधन

देहरादून। पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का दिनांक-26/08/17 दिन सोमवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि, कंचन चौधरी उत्तराखंड और देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक थी।

 

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वह एक लंबे अरसे से बीमार चल रही थी। 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य वर्ष 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्तूबर 2007 को वह पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उनका पुलिस सेवा कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने, उत्तराखंड पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य भी किये। वह बेहद सरल स्वभाव की थी।

 

कंचन चौधरी ने सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाया। उन्होंने, वर्ष 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालाँकि, उन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया और वह चुनाव हार गई थी। उनके निधन से प्रदेश व उत्तराखण्ड पुलिस में भी शोक की लहर है।