10 कुंतल लोहे की सरिया मय पिकअप गाड़ी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

10 कुंतल लोहे की सरिया मय पिकअप गाड़ी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। दिनाँक- 19/08/2019 दिन सोमवार को वीर सेन चौहान पुत्र श्याम लाल नि० बिष्ट गांव थाना राजपुर, देहरादून ने थाना राजपुर पर लिखित सूचना दी कि, इनका एक नया मकान बिष्ट गांव में बन रहा है, वहाँ पर कई कुंतल सरिया भी पड़ा था, जिसको कल रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

 

उक्त सूचना पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए, उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, महोदया व सीओ मसूरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया।

 

बता दें कि, गठित टीम द्वारा उक्त घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी एकत्रित कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किये गए। जिसमे एक गाड़ी पिक अप संदिग्ध दिखाई दी, तथा उक्त पिक अप गाड़ी के संबंध में नजदीकी पुलिस सूत्रों को अवगत कराया गया, तथा जगह-जगह पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी की तलाश प्रारम्भ की गई, इसी क्रम में कल रात्रि को ही मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, बिष्ट गांव से जिन चोरों ने सरिया चोरी किया था, उसको बेचने के लिए उसी गाड़ी से निकले हैं।

 

इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बतायेनुसार सिनोला गांव, हनुमान मंदिर, तिराहे से पुरुकुल रोड पर चेकिंग की गई। तभी एक गाड़ी आती दिखाई दी, जिसको रोकने का इशारा किया किंतु नही रुकी। तभी इसका पीछा कर रात्रि को ही इसको पकड़ लिया, इस गाड़ी में 2 व्यक्ति बैठे थे और सरिया भरा था, जिसको पूछने पर उक्त सरिया बिष्ट गांव से चोरी करना बताया। उक्त दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के माल को मय गाड़ी सहित कब्जे पुलिस लिया गया। जिनको आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता:

1- दीपक पुत्र भोपाल सिंह नि0 गडडुवाला, गजवाड़ी, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 27 वर्ष। *(मुख्य अभियुक्त)*
2- सन्नी लाल पुत्र मनोहर लाल नि0 सुमन नगर, राजपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष। *(सह अभियुक्त)*

बरामदगी माल का विवरण:

1- करीब दस कुंतल लोहे का सरिया कीमती करीब 35000/- रुपये।
2- एक गाड़ी पिक अप no. Uk07ca 8142 (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्त का बयान:

पुलिस द्वारा बताया गया कि, पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त दीपक ने बताया कि, यह कक्षा 8 तक पढ़ा लिखा है, पेशे से मज़दूरी करता है, घर में पत्नी संग दो बच्चे भी है, जब दीपक ने शादी कि थी, तो उस पर कर्ज़ हो गया था। उसके बाद मज़दूरी करने से कर्ज कम नही हो पा रहा था। बिष्ट गांव से इसका घर करीब 2 किमी दूर है। तब इसने योजना बनाई कि, बिष्ट गांव से सरिया चोरी कर बेच देगा। इसमें उक्त गाड़ी के ड्राइवर सन्नी लाल को भी लालच देकर शामिल कर लिया।

करीब 10 दिन पहले सरिया चोरी कर छुपा दिया था, 18 तारीख की रात्रि को भी सरिया चोरी करके गाड़ी सहित छुपा दिया गया था। कल रात्रि को सारा सरिया गाड़ी में भरकर बेचने जा रहे थे कि तभी पकड़े गए। इस प्रकार राजपुर पुलिस द्वारा घटना की सूचना के मात्र 8 घण्टे के अंदर, घटना का सफल अनावरण करते हुए, शत प्रतिशत बरामदगी की गई है। जिसकी जनता द्वारा प्रंशसा की गई है।

पुलिस टीम:

1- श्री अशोक राठौड़, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0निरी0 बलवीर रावत (विवेचक)
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी
4- कानि0 संजय बलूनी
5- कानि0 मनोज बिष्ट