आगामी पंचायती चुनाव में सवर्णों को मिलना चाहिए 10 फीसदी आरक्षण

 

 

आगामी पंचायती चुनाव में सवर्णों को मिलना चाहिए 10 फीसदी आरक्षण

विकासनगर। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि, आगामी पंचायत चुनाव में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित 10 फीसदी गरीब सवर्णों हेतु आरक्षण व्यवस्था का सम्मान करते हुए। पंचायत चुनावों में भी गरीब सवर्णों को आरक्षण की व्यवस्था लागू करे।

 

जिससे गरीबों का पंचायतों में प्रतिनिधित्व स्थापित हो सके। वर्तमान में एस०सी/एस०टी एवं ओ०बी०सी० को दी जा रही व्यवस्था के अनुरूप ही गरीब सवर्णों हेतु भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

 

वार्ता को जारी रखते हुए रघुनाथ ने कहा कि, आज के परिदृश्य में जहाँ चुनाव पैसे के दम पर लड़ा जाता है। वहीं गरीब व्यक्ति आर्थिक संसाधनों के अभाव में लोगों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाता। जिस वजह से पूँजीपति चुनाव में गरीब प्रत्याशी पर हावी हो जाते हैं, और पूँजीपतियों के आगे गरीब प्रत्याशी लाचारी के कारण हार जाता है। आज इस बात की आवश्यकता है कि, 10 फीसदी आरक्षण गरीबों को देकर मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा सकता है।

 

क्योंकि, जब सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण विद्यमान है, तो सरकार का दायित्व है कि, गरीब सवर्णों को पंचायत चुनाव में भी आरक्षण व्यवस्था लागू करें। अन्यथा जनसंघर्ष मोर्चा शीघ्र ही इस मामले में आन्दोलन भी करेगा और अगर जरूरत पड़ी तो मा० न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जायेगा। आज की इस वार्ता में शामिल जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, महासचिव आकाश पंवार, मोहम्मद असद, विजयराम शर्मा, प्रवीण शर्मा, दिलबाग सिंह, आदि लोग शामिल हुए।