उत्तराखण्ड की बेटी ने जीता दिल्ली में मिसेज इंडिया का खिताब

महिलाओ को दिया आगे बढ़ने का संदेश

उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में बुधवार को मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता डॉक्टर रचना सिंह ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने शादीशुदा महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि, महिलाएँ शादी के बाद भी अपने सपने को पूरा कर सकती हैं, और इसके लिए उनको प्रयास भी करना चाहिए।

 

 

अपने बारे में बताते हुए रचना सिंह ने कहा कि, एक सैन्य परिवार की बेटी होने के साथ ही वह सैन्य परिवार की बहू भी हैं शादी होने के बावजूद वो अपने सपने को पूरा करने का लगातार प्रयास करती रहीं और 29 जून को राजधानी दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब जीत उत्तराखंड का नाम रौशन किया।

 

 

 

डॉक्टर रचना अब अमेरीका के लास वेगास में होने वाले इंटरनेशनल इवेंट में देश की तरफ से खिताब जीत भारत का नाम रौशन करना चाहती हैं। खिताब जीतने के बाद शहर पहुँची डॉ रचना ने उत्तराखंड की शादीशुदा महिलाओं को संदेश देने के लिए पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने विश्व भर में तेजी से फैल रहे मानव तस्करी जैसे अपराधों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि,

 

 

इस तरह के अपराधों का गरीब और मजबूर लोगों को सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है इसके विरोध में लोगों को ज़रूर कदम उठाने चाहिए जिससे किसी गरीब व असहाय का शोषण ना होने पाए, इसके लिए वह भी मुहिम चला कर लोगों से अपील करेंगी।